मोतिहारी: लखौरा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, 09 मोटरसाइकिल व 900 रुपये बरामद
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के लखौरा थानान्तर्गत गश्ती के क्रम में पुलिस जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों अनिल सहनी,पिता स्व० बिट्टू सहनी, साकिन-अजगरवा,संजय सहनी, पिता-स्व० मेथुरा सहनी, साकिन-बहुआरी,थाना-लखौरा,दोनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 09 मोटरसाइकिल एवं नगद 900₹ बरामद किया गया है।उपरोक्त सभी के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी है।