जिले की संग्रामपुर डायल 112 टीम के द्वारा सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 मिनट के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद मे घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उक्त घायल महिला का समय से ईलाज हो सका। जानकारी मंगलवार को 11:38 बजे दी गई।