ढीमरखेड़ा: उमरियापान पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध बोरवेल खनन पर चला कानून का शिकंजा, बोरिंग मशीन जब्त
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरिंग मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लिमनाबाद अकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई।