अशोकनगर मुंगावली तहसील अंतर्गत ओडेर निवासी जयंती बाई के बेटे ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दोपहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर बैंक खाते से राशि निकाले जाने के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि जयंती बाई पत्नी अवध बिहारी त्यागी का खाता एसबीआई बैंक में संचालित है।