Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग* *12 जुलाई को 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, जिला प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए प्रतिबद्ध* आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक मद्य निषेध (विज्ञापन संख्या-03/2026) के पद पर नियुक्ति हेतु दिनांक 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को जहानाबाद जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित है तथा निर्धारित समय के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। *जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, जनरेटर, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर फोटोग्राफी, फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा परीक्षा कक्ष में सतत वीडियोग्राफी कराए जाने का निर्देश दिया ,जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।* पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तथा सभी का फ्रिस्किंग HHMD से करने का निर्देश दिया। *जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने हेतु सभी प्रशासनिक इंतजाम किया जाए तथा सिविल सर्जन को परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा अवधि में सतत भ्रमणशील रहकर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।* सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर *ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र (आधार, EPIC, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) के साथ प्रवेश की अनुमति दी जाएगी*। इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। *परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, लिखित सामग्री, कागजात अथवा अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर आयोग के नियमों के अनुसार अभ्यर्थिता रद्द करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।* जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत किया गया है। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।* अंत में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुँचें, केवल अनुमन्य सामग्री के साथ आएँ तथा सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

40 views | Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026

MORE NEWS

पोषण अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में जहानाबाद जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल।

जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निदेशानुसार जिले की सभी सात बाल विकास परियोजनाओं में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM (गंभीर कुपोषित) एवं MAM (मध्यम कुपोषित) बच्चों का माइक्रोप्लान के अनुसार भौतिक सत्यापन अभियान जारी है।

अब तक 474 SAM एवं 825 MAM बच्चों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 16 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), घोसी भेजा गया है।

ICDS एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से चिन्हित बच्चों को समयबद्ध उपचार, पोषण परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर कुपोषण मुक्त जहानाबाद के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

#Jehanabad #PoshanAbhiyaan #ICDS #ChildNutrition #DistrictAdministrationJehanabad

पोषण अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में जहानाबाद जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निदेशानुसार जिले की सभी सात बाल विकास परियोजनाओं में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM (गंभीर कुपोषित) एवं MAM (मध्यम कुपोषित) बच्चों का माइक्रोप्लान के अनुसार भौतिक सत्यापन अभियान जारी है। अब तक 474 SAM एवं 825 MAM बच्चों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 16 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), घोसी भेजा गया है। ICDS एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से चिन्हित बच्चों को समयबद्ध उपचार, पोषण परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर कुपोषण मुक्त जहानाबाद के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। #Jehanabad #PoshanAbhiyaan #ICDS #ChildNutrition #DistrictAdministrationJehanabad

Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने लिया भाग*

आज दिनांक 10 जुलाई को  मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत Utility Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जहानाबाद जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 3163 को प्रतिदिन 24 घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापित कर  नवंबर, 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि इसके तहत कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनलों का मुफ्त अधिष्ठापन एजेंसी द्वारा किया जाना जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा के क्रम में शीघ्र निष्पादन करने  का निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जिला पदाधिकारी को दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत SWM Rules-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव द्वारा नगर निकायों में Material Recovery Facility (MRF), Compost Pit, Sanitary Landfill (SLF) एवं Sewage Treatment Plant (STP) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।साथ ही AMRUT2.0 के अंतर्गत जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त एवं स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में सौर ऊर्जा से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक समर्पित (Dedicated) सेल का गठन किया जाए। यह सेल जीविका दीदियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए "सोलर दीदी" कार्यक्रम के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, आमजनों के बीच जागरूकता फैलाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा।

 जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर की जा सके।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने लिया भाग* आज दिनांक 10 जुलाई को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत Utility Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जहानाबाद जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 3163 को प्रतिदिन 24 घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापित कर नवंबर, 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि इसके तहत कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनलों का मुफ्त अधिष्ठापन एजेंसी द्वारा किया जाना जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा के क्रम में शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जिला पदाधिकारी को दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत SWM Rules-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव द्वारा नगर निकायों में Material Recovery Facility (MRF), Compost Pit, Sanitary Landfill (SLF) एवं Sewage Treatment Plant (STP) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।साथ ही AMRUT2.0 के अंतर्गत जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त एवं स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में सौर ऊर्जा से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक समर्पित (Dedicated) सेल का गठन किया जाए। यह सेल जीविका दीदियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए "सोलर दीदी" कार्यक्रम के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, आमजनों के बीच जागरूकता फैलाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर की जा सके। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026

*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*

आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएम पोषण योजना सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले के सभी ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रखंड स्तर पर इसकी सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने राइट टू एजुकेशन (RTE) के अंतर्गत निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराने तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

*विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी उच्च विद्यालयों में सोलर प्लेट अधिष्ठापन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण के लिए वीवी रामजी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों में पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।*

बैठक में प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

*जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, आधारभूत सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।*

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्री रमेश कुमार पाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गोविंद कुमार सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#Educación 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश* आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएम पोषण योजना सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले के सभी ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रखंड स्तर पर इसकी सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने राइट टू एजुकेशन (RTE) के अंतर्गत निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराने तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। *विद्यालयों के आधुनिकीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी उच्च विद्यालयों में सोलर प्लेट अधिष्ठापन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण के लिए वीवी रामजी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों में पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।* बैठक में प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। *जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, आधारभूत सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।* बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्री रमेश कुमार पाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गोविंद कुमार सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #Educación #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026

जिला पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ, कुल 83 शिकायतों पर हुई सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश*

विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। आज के जनता दरबार में कुल 83 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में परिमार्जन, जमाबंदी, नल-जल, भरन पोषण, अभियान बसेरा, पंचायत सरकार भवन निर्माण, अतिक्रमण, लगानबंदी, भूमि मुआवजा संबंधी मामले, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, आपदा से संबंधित शिकायतें, नाली एवं ड्रेनेज व्यवस्था तथा मारपीट एवं अन्य विविध जन शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जिला पदाधिकारी ने भूमि, अतिक्रमण, जमाबंदी, परिमार्जन एवं मुआवजा से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। 

नल-जल, पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पोषण अभियान हेतु डीपीओ आईसीडीएस एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं से संबंधित मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। आपदा, नाली-ड्रेनेज, मारपीट एवं अन्य जन शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का सबका सम्मान जीवन आसान के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

जिला पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ, कुल 83 शिकायतों पर हुई सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश* विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। आज के जनता दरबार में कुल 83 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में परिमार्जन, जमाबंदी, नल-जल, भरन पोषण, अभियान बसेरा, पंचायत सरकार भवन निर्माण, अतिक्रमण, लगानबंदी, भूमि मुआवजा संबंधी मामले, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, आपदा से संबंधित शिकायतें, नाली एवं ड्रेनेज व्यवस्था तथा मारपीट एवं अन्य विविध जन शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने भूमि, अतिक्रमण, जमाबंदी, परिमार्जन एवं मुआवजा से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। नल-जल, पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पोषण अभियान हेतु डीपीओ आईसीडीएस एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं से संबंधित मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। आपदा, नाली-ड्रेनेज, मारपीट एवं अन्य जन शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का सबका सम्मान जीवन आसान के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026