स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने लिया भाग*
आज दिनांक 10 जुलाई को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया गया।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत Utility Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जहानाबाद जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 3163 को प्रतिदिन 24 घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापित कर नवंबर, 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि इसके तहत कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनलों का मुफ्त अधिष्ठापन एजेंसी द्वारा किया जाना जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा के क्रम में शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जिला पदाधिकारी को दिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत SWM Rules-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव द्वारा नगर निकायों में Material Recovery Facility (MRF), Compost Pit, Sanitary Landfill (SLF) एवं Sewage Treatment Plant (STP) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।साथ ही AMRUT2.0 के अंतर्गत जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त एवं स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में सौर ऊर्जा से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक समर्पित (Dedicated) सेल का गठन किया जाए। यह सेल जीविका दीदियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए "सोलर दीदी" कार्यक्रम के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, आमजनों के बीच जागरूकता फैलाने तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, SWM Rules-2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर की जा सके।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
28 views | Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026