काको: काको बाजार में बैंक परिसर से रिटायर्ड एएनएम के ₹13 हजार उड़ाए, गिनती के बहाने उचक्कों ने दिया वारदात को अंजाम
जहानाबाद के काको बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में उचक्कों ने रिटायर्ड एएनएम विधा देवी से ₹13 हजार ठग लिए। वह 30 हजार रुपए निकालकर बैठी थीं, तभी एक युवक ने पैसे गिनने के बहाने रकम ले ली और चालाकी से कुछ पैसे निकालकर बाकी लौटा दिए। बाजार में रकम कम होने पर उन्हें ठगी का पता चला। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं, पुलिस जांच में गुरुवार रात्रि जारी रही।