फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ जेएसएम पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जेएसएम पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।