लामकन्हार में दिखी बदलाव और सहभागिता की नई तस्वीर 🇮🇳
अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों, आदिवासी समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।
लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे क्षेत्र में मुख्यमंत्री, आत्मसमर्पित नक्सलियों, ग्रामीणों और बच्चों का एक साथ बैठकर ‘मन की बात’ सुनना सामाजिक बदलाव, संवाद और मुख्यधारा से जुड़ाव की तस्वीर प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की ‘हर घर मुनगा’ पहल, स्थानीय उत्पादों, स्वच्छता, नशामुक्ति और जनभागीदारी जैसे विषयों पर संदेश दिया।
#MannKiBaat #मनकीबात #Chhattisgarh #Kanker #Antagarh Lamkanhar VishnuBhaiya JanBhagidari NashaMukti Swachhata
1 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 27, 2026