हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा — स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ का संकल्प।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।
कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी इस कार्यक्रम से जुड़े और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
पोषक तत्वों से भरपूर मुनगा को घर-घर तक पहुंचाकर बच्चों और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य तथा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को जनभागीदारी से साकार किया जा रहा है।
आइए, अपने घर-आंगन में मुनगा लगाएं और स्वस्थ, सुपोषित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।
#MannKiBaat #HarGharMunga #हर_घर_मुनगा #Chhattisgarh #Kanker SevaSankalpAbhiyan सेवा_संकल्प_अभियान