इकौना: चिचड़ी से गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
इकौना पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम दुर्गेश जयसवाल निवासी चिचडी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती है। वहीं आरोपी नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र मे वांछित चल रहा था, फिलहाल आरोपी के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।