इकौना: मैरिया तिराहे से नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त सुभान अली को मैरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। सुभान अली बहराइच के केडीसी डफाली पुरवा का रहने वाला है।मामला चंदनपुर बढई तारा के व्यक्ति की शिकायत से सामने आया था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाई गईं।