सन्ना: पाठ क्षेत्र में भारी बारिश का कहर, पहाड़ी कोरवा परिवार का मकान ढहा
Sanna, Jashpur | Aug 15, 2026 पाठ क्षेत्र इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से जूझ रहा है। मौसम विभाग और सरकार के अलर्ट के बीच ग्रामीणों में सजगता तो देखने को मिल रही है, लेकिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं लोढ़ेना पाठ में बारिश की मार से एक पहाड़ी कोरवा परिवार का कच्चा मकान ढह