घाटमपुर: गुजेला में तलाक के कागज पर हस्ताक्षर न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, मुकदमा दर्ज
घाटमपुर थाना क्षेत्र के गुजेला में तलाक के कागज में हस्ताक्षर न करने पर पति और ससुरालीजनों ने मायके में घुसकर विवाहिता को पीट दिया।पीड़िता के पिता छुन्ना अहमद ने प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।