घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जो रात में घूमकर सूने घरों को बनाते थे निशाना
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने दो शातिर चोर अमित और छोटू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए चोर रात में घूम कर सूने घरों को निशाना बनाते थे। दिनांक 22 फरवरी को इन्हीं के द्वारा टावर की केबल चोरी की गई थी। चोरों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।अन्य कार्रवाई की जा रही है।