घाटमपुर: सजेती में सड़क हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की हुई मौत
सजेती में हादसे में मजदूर दिलशाद की मौत हो गई।मृतक ईंट भट्टे से ट्रैक्टर में ईंट लादकर हमीरपुर गया था।वापसी में दुर्गापुर मोड़ पर चालक की सीट के बगल में बैठा दिलशाद ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।