सजेती के अलियापुर टोल प्लाजा पर दबंगों ने गाड़ी निकालने को लेकर जमकर हंगामा काटा।मामले का सीसीटीवी फुटेज सोमवार दोपहर 4:00 बजे वायरल हो गया। आरोप है कि दबंगों ने गार्ड के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की।पुलिस ने तीन नामजद और 10 से 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।