खिरकिया: हरदा में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान पर हुई चर्चा, खिरकिया सहित जिलेभर के कार्यकर्ता रहे मौजूद
Khirkiya, Harda | Oct 24, 2026 आज 24 अक्टूबर शाम 6 बजे होटल बागवान में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कल्याण सिंह काले शामिल हुए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के “वोट हमारा अधिकार है, वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को लेकर चर्चा की गई।