सिमडेगा: घरेलू विवाद से तंग आकर गरजा गिरजा टोली गांव की 18 वर्षीय युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरज गिरजा टोली गांव में गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद में तंग आकर 18 वर्षीय नीतू बाड़ा नामक युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे सदर अस्पताल सिमडेगा 9:00 बजे लाया , जहां पर उसकी उपचार चल रही है। बताया गया कि घर में डांट की वजह से कीटनाशक का सेवन कर लिया फिलहाल खतरे से बाहर है।