जम्मू-कश्मीर में मजदूरी के दौरान हुआ प्यार, प्रेम विवाह के बाद दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा सौपा आवेदन
छतरपुर। जम्मू-कश्मीर में मजदूरी के दौरान हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद छतरपुर जिले के ग्राम गोपालपुरा निवासी युवक-युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दंपती द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह किया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाह के बाद परिजनों से जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। इसी कारण उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
आवेदन के साथ विवाह से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#जम्मूकश्मीर #प्रेमविवाह #लवमैरिज #प्रेमविवाह @topfans