लगातार हो रही बारिश से रनेह फॉल में उफान, चट्टानी घाटियों का मनोरम दृश्य देखने पहुंच रहे पर्यटक; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित रनेह फॉल में पिछले कुछ दिनों से जारी आस पास के जिलों में बारिश के बाद जलप्रवाह काफी बढ़ गया है। केन नदी पर बनी इस प्राकृतिक फॉल की विशाल चट्टानी घाटियों के बीच बहते तेज जलधारा के दृश्य ने पूरे इलाके की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। उफनती नदी और घाटियों के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक रनेह फॉल पहुंच रहे हैं।सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों को तेज बहाव वाले संवेदनशील हिस्सों और निचले इलाकों में न जाने की सख्त ताकीद की गई है। प्रशासन ने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूर से ही प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठाने की अपील की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
@topfans
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 1, 2026