छतरपुर जिले के बक्सवाहा में एंबुलेंस ना मिलने के चलते 2 किलोमीटर पैदल खटिया पर लेकर प्रसूता को ले जाने के मामले में अब मुख्य स्वास्थ अधिकारी ने संज्ञान लिया है,उन्होंने माना है की इसमे 108 एम्बुलेंस की लापरवाही है, उन्होंने एमडी एनएचएम को पत्र लिखकर संबंधित एंबुलेंस कर्मचारी और अन्य शामिल स्वास्थ कर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए बात कही है, उन्होंने बताया कि उनके गांव में कीचड़ था एंबुलेंस जाने की रास्ता नहीं थी लेकिन जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे थे उन्होंने तीन बार एंबुलेंस को कॉल किया और उनके पास वह ऑडियो भी है, लेकिन फिर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, यह घोर लापरवाही है, और इस पर सख्त कार्रवाई होगी उन्होंने इसके लिए MDNHM को पत्र लिख दिया है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर