कुरई: सर्रा हिरी मट्ठा टोला गांव में खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
Kurai, Seoni | Apr 12, 2026 सिवनी की बादलपार चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्रा हिरी मट्ठा टोला गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का घटना सामने आई है। रविवार को बताया गया कि मृतक की पहचान सूरजु उइके के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने खेत में पेड़ पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।