पटियाली: कादरगंज घाट पर राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज, आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण किया गया
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के निर्देश पर कासगंज जनपद की तहसील पटियाली स्थित कादरगंज घाट पर गुरुवार को राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान बाढ़ जैसी आपात स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक अभ्यास किया गया।