सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रुहेरी तिराहे पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार किशोरी की आगरा में इलाज के दौरान हुई मौत
Sasni, Hathras | Oct 5, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रुहेरी तिराहे पर ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गांव नोपोरा निवासी एक किशोरी मानवी पुत्री कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने किशोरी को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में किशोरी की मौत हो गई।