जमुई: कटौना पुल के पास उत्पाद विभाग ने 10 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना पुल के पास से शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वनक नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही व्यक्ति के गंजी के अंदर से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति से उत्पाद थाना में पूछताछ की जा रही है।