दादरी: सेक्टर-36 में कैंसर पीड़ित युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर 36 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किराए पर रहने वाले कैंसर पीड़ित युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मृतक की पहचान मूल रूप से राहुल के रूप में हुई है जो कि दिल्ली का रहने वाला था।