दादरी: सेक्टर 16-ए के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए बिजली घर में घुसी, बाइक और टैक्सी हुई क्षतिग्रस्त
नोएडा के सेक्टर 16 ए में मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए बिजली घर में घुस गई। इस दौरान बस की चपेट में आकर एक टैक्सी व बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।