दादरी: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने तीनों प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने तीनों प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ किसान नेता मौके पर मौजूद रहे बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेताओं की विभिन्न मांगों को सुनकर उनकी अधिकांश मांगों पर अपनी सहमति प्रदान की है।