दादरी: शिव शक्ति अपार्टमेंट में सूने पड़े घर से नगदी व जेवर चुरा कर चोर हुए फरार, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
नोएडा में स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूने पड़े घर से लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्यवाही नहीं की है।