भरतपुर: भाजपा के नगर निगम के सभी 65 वार्ड प्रभारीयों की बैठक संपन्न
भाजपा के नगर निगम के वार्ड प्रभारीयो की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम के सभी 65 वार्ड प्रभारीयो की भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर निगम चुनाव प्रबंधन को लेकर आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथी भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल ने की।