मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: चतुर्थ वर्गीय बहाली को लेकर छात्र दिग्भ्रमित, पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर तिवारी ने जताई चिंता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने गुरुवार की दोपहर करीब 12बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि पलामू जिला में चतुर्थ वर्गीय बहाली में छात्र - नौजवान दिग- भ्रमित हो गए हैं ।पिछले महीने चतुर्थ वर्गीय बहाली को लेकर छात्रों ने आंदोलन किया था कि किस प्रकार से बहाली होगी इसका क्या प्रारूप का होगा