मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के साहित्य समाज चौक के समीप सुलभ शौचालय की दीवार से सटकर बुधवार देर शाम 7 बजे के करीब एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। उसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के आस पास लगती है। शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस पहचान करने के लिए छानबीन कर रही है। संभावना है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी।