मेदिनीनगर (डालटनगंज): पंचमुहान जैन मंदिर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, पूजा शुरू
मेदिनीनगर के पंचमुहान जैन मंदिर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान को लेकर गुरुवार सुबह नौ बने कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही पूजा अनुष्ठान शुरू शहर के आबादगंज मोहल्ला स्थित सरावगी स्मृति भवन परिसर में अनुष्ठान व महायज्ञ शुरू हो गया।कलश यात्रा बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरी एवं पुरुष शामिल हुए । महिलाएं अपने माथे पर कलश लिए हुए चल रही थी।