मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिंगरा टिकुलिया में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर, मृतकों की संख्या तीन हुई, दो घायल
डालटनगंज-पडवा मोड़ मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा टिकुलिया में बुधवार की देर शाम स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। दो का इलाज मेदिनीनगर में ही चल रहा है। स्कॉर्पियो में बैठे दो युवकों की मौत हुई जबकि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की जान गई। गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे तीनों शव का पोस्टमार्टम किया गया।