मेदिनीनगर (डालटनगंज): महुअरी के रस्सीटाड़ में पत्नी की हत्या करने वाला पति एक घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के रस्सीटाड़ टोला में लगातार लड़ाई-झगड़ा से तंग आकर पति ने पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। हत्या कर भाग रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। घटना के एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और हत्या में इस्तेमाल टांगी और कपड़े बरामद किया। गुरूवार दोपहर 3.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने जानकारी दी।