पटना ग्रामीण: पटना में RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा सीएम नीतीश से मुलाकात के लिए मांगा था समय लेकिन अब तक नही आया कोई जवाब
आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कई सवालों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी,जिसमें उन्होंने समय देने की मांग की थी,लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस होने के कारण वह व्यस्त हैं,लेकिन अब तक नहीं जान पा रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाएंगे या नही।