पटना ग्रामीण: दिल्ली से पटना लौटे BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई गयी थी बैठक,बिहार के राजनीति पर कोई चर्चा नही
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गयी थी। इसी में शामिल होने के लिये दिल्ली गया था वही बिहार में चल रही सियासी हलचल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर कोई बात नहीं हुई है।