निज़ामाबाद: भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली की पुलिस ने भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र और शुद्धिकरण के नाम पर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।