लालगंज: लालगंज के विद्युत उपकेंद्रों पर रात भर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, कहीं घेराव तो कहीं आक्रोश
लालगंज विकासखंड के विद्युत उपकेंद्र लालगंज, पतार कलां, लहंगपुर से जुड़े उपभोक्ताओं की रात भर कटौती से परेशानी बढ़ गई है। दिन के साथ रात में भी अघोषित कटौती जारी रहने से लोगों की नींद हराम हो रही है। विद्युत उपकेंद्र पतार कलां के समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि ने शुक्रवार दोपहर बाद 2.30 बजे बताया कि लगातार लाइट कटने पर पावर हाउस का देर रात में ही घेराव किया गया।