पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम घबरा में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम घबरा में आम के पेड़ से 22 वर्षीय मेवाराम दिवाकर निवासी घबरा का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।