लिधौरा: टीकमगढ़: पूर्व विधायक का निधन, 1980 में जतारा से निर्दलीय चुनाव जीता था, दो अखबारों के संपादक भी रहे
टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद लिधौरा में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद पस्तोर का 95 साल की उम्र में निधन हो गया शाम को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जिले भर से भारी संख्या में लोग और नेता पहुंचे।