टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ, श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने की शुरुआत
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने निशुल्क प्याऊ केंद्र की शुरुआत की। भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहे तापमान को देखते हुए ट्रस्ट ने आमजन की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। कलेक्ट्रेट परिसर में तहसील, जिला पंचायत जैस प्रमुख कार्यालय होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग यहा पहुंचते हैं।