डोमचांच: डोमचांच में पुलिस का विशेष अभियान, मनमोहना के सार्वजनिक जगहों से नशाखोरी व अड्डेबाजी करते 6 लोग हिरासत में
सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और खुलेआम नशाखोरी के खिलाफ डोमचांच थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान "ऑपरेशन क्रैकडाउन" के तहत डोमचांच थाना क्षेत्र के मनमोहना में पुलिस ने छापेमारी कर अड्डेबाजी और नशापान कर रहे कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया।