पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी की बिंदी पर इशारा करने का लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा परिसर में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राबड़ी देवी के बिंदी पर इशारे कर रहे थे कि यह बिंदी तुमने क्यों लगाया है। मौके पर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि उसे वीडियो को वह निकलवाए।