पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से 35 लाख के कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, होली पर सप्लाई करने की थी साजिश
मंगलवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने अगमकुआं में कार्रवाई करते हुए 35 लाख रुपए का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार की देर रात 11 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई।