पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के दौरान 422 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक वाहन जब्त
होली के मद्देनजर पटना पुलिस शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बेऊर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को शाम 6 बजे से समकालीन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 422 लीटर विदेशी शराब बरामद किया और एक वाहन भी जब्त किया है।