पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से 338 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण गली में आसूचना संकलन के आधार पर मंगलवार की रात में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 338 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी बुधवार दोपहर 2:24 बजे SDPO पटना सिटी 1 अतुलेश झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।