पटना ग्रामीण: बिहार में चुनाव से पहले 52,525 अफसरों की नियुक्ति, पटना सदन में मंत्री विजय चौधरी ने दी जानकारी
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले 52525 अफसर की नियुक्ति की जाएगी। इसकी जानकारी सदन में मंत्री विजय चौधरी ने दी। सदन की कार्रवाई के दौरान मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को दिन में 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें 176 न्यायिक की सेवा के अधिकारी होंगे।