बहादुरपुर: वर्धवाया गांव में दबंग ने 36 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
वर्धवाया गांव में दबंग द्वारा एक 36 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार वर्धवाया निवासी माखन कुशवाह उम्र 36 वर्ष ने सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही श्याम लाल साहू ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।